Apple iphone 14 क्या है फायदे की डील ??? जाने क्या मिलता है iphone 14 फोन में है

iPhone 14 की चर्चा लंबे समय से हो रही है। Apple ने साफ कर दिया है कि वह 7 सितंबर को एक इवेंट में iPhone 14 सीरीज लॉन्च करने जा रही है। ऐसे में iPhone के फीचर को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे जानने के बाद शायद आपको थोड़ा दुख भी हो सकता है और आप आज ही जाकर iPhone 13 तक भी खरीद सकते हैं।

iPhone 14 सीरीज में आपको USB-C Port नहीं मिलने वाला है। हालांकि iPhone 15 सीरीज में आपको जरूर USB-C Port मिलल सकता है। लेकिन iPhone 15 में ये पोर्ट नहीं मिलने वाला है। जबकि इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि सभी iPhone में Type-C Port मिलने वाला है। यानी iPhone 14 में आपको पुराना लाइटनिंग पोर्ट ही मिलने वाला है।

iPhone 14 Pro में 48MP का मेन कैमरा मिलने वाला है। इसके अलावा दूसरा अल्ट्रा-वाइड कैमरा सेंसर मिलेगा। लेकिन इसमें आपको Periscope Lens नहीं मिलने वाला है। iPhone 15 Pro में आपको जरूर Periscope Lens मिलेगा। iPhone 14 Pro में पुराना 3X Zoom Camera मिलने वाला है। 2023 तक iPhone के कैमरा में काफी बदलाव किया जाएगा।
iPhone 15 पहला स्मार्टफोन होने वाला है जिसमें आपको 3nm TMSC chip मिलने वाली है। आपको बता दें कि 3nm Chip में गारंटी से आपको बेहतर परफॉर्मेंस मिलने वाली है। यही वजह है कि ये काफी चर्चा में भी है। लेकिन iPhone 14 का इंतजार कर रहे यूजर्स को इससे निराशा हाथ लगने वाली है। iPhone 14 में आपको 5nm node का बेहतर वर्जन मिलने वाला है। ये तो पक्का है इसकी परफॉर्मेंस iPhone 13 से बेहतर होने वाली है। अगर आप iPhone 13 से बेहतर परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन सर्च कर रहे हैं तो आप इसे जरूर खरीद सकते हैं।
iPhone Fans को ये खबर थोड़ा परेशान कर सकती है। iPhone 14 सीरीज को लेकर लंबे समय से कयास लगाए जा रहे हैं। अब नई खबर सामने आई है जो कई iPhone लवर्स को निराश कर सकती है। iPhone 14 में Apple iPhone 13 वाली ही A15 Chip मिलेगी। यानी जो भी यूजर्स iPhone 14 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं उन्हें प्रोसेसर के लिहाज से कुछ भी अपडेट नहीं मिलने वाला है।अगर आप iPhone 14 Pro खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं तो आपको जरूर थोड़ा सब्र हो सकता है। क्योंकि इसमें कंपनी नया प्रोसेसर भी देगी। साथ ही ये अन्य अपडेट्स के साथ भी आएगा। अभी तक जो जानकारी सामने आई है, उससे पता चलता है कि iPhone 14 की स्पीड में भी काफी सुधार किया जाएगा। भले ही इसमें Chip में कोई सुधार नहीं किया गया है, लेकिन इसकी स्पीड जरूर iPhone 13 से काफी बेहतर होगी।

हाल ही में सामने आई जानकारी में पता चलता है कि iPhone 14 और iPhone 14 Max में A15 Chip का ही इस्तेमाल किया जाएगा। यानी नए iPhone में भी iPhone 13 वाली टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। नया iPhone 14 भी 5-Core GPU प्रोसेसर के साथ ही आएगा। जबकि अभी iPhone 13 Pro में भी यही प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।

अब क्योंकि iPhone 14 को लेकर मार्केट में पहले से ही बज़ बना हुआ है तो ये खबर जरूर कई लोगों को परेशान कर सकती है। A16 Chip काफी अपडेटेड प्रोसेसर है जिसे यूज करने के बाद iPhone की स्पीड 16% तक बढ़ जाएगी। ऐसा हर बार से होता रहा है कि Apple नई Chip का इस्तेमाल करता है। ऐसा पहली बार हो रहा है जब इसमें कोई सुधार नहीं किया जाएगा। तो अब ऐसे में अगर आप भी iPhone 14 का इंतजार कर रहे हैं तो iPhone 13 ही आपके लिए बेस्ट होने वाला है।

Comments

Popular posts from this blog

Top 10 Most Searched Persons On Google in 2022